नौजवानों की दुश्मन है भाजपा सरकार:कांग्रेस
14-Nov-2024 07:56 PM 8775
देवरिया,14 नवम्बर (संवाददाता) कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें नौजवानों की दुश्मन हैं। श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डबल इंजन की सरकार का एक मात्र लक्ष्य है कि नौजवानों को बेरोजगार रखा जाय। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद केन्द्र में कोई भर्ती नहीं हुई है जबकि 30 लाख पद खाली हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में जितने भी नौकरी की परीक्षाएं हुईं हैं, उनमें से 99 फीसदी परचे लीक हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार घपलों की सरकार बनकर रह गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^