नौसेना की गुप्त जानकारी लीक करने के मामले में छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
02-Nov-2021 11:39 PM 3683
नयी दिल्ली 02 नवंबर (AGENCY) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर नौसेना के एक पनडुब्बी उन्नयन विवरण के बारे में गुप्त जानकारी लीक करने के आरोप में मंगलवार को दो सेवारत अधिकारियों और दो सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा दो अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक जिनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये गये हैँ , उनमें कमांडर रैंक के दो सेवारत नौसेना अधिकारी और दो सेवानिवृत्त अधिकारी तथा दो अन्य शामिल हैं। इन पर कथित तौर पर कुछ लोगों को नौसेना की गुप्त जानकारी लीक करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान सीबीआई ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी के आवास से दो करोड़ रुपये बरामद किये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^