नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं के जहाज लूटने के प्रयास को किया नाकाम
16-Mar-2024 10:23 PM 8920
नयी दिल्ली, 16 मार्च (संवाददाता) भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं से अपहृत जहाज को बचाकर उनके लूटने के प्रयास को नाकाम कर दिया। नौसेना ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि 14 दिसंबर 2023 को सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत जहाज एक्स-एमवी रुएन को भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने शुक्रवार को खोज निकाला, लेकिन जहाज पर मौजूद लुटेरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद, भारतीय नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान, नौसेना ने जहाज पर सवार समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने और जहाज तथा उनके द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को रिहा करने के लिए कहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^