नववर्ष के प्रथम दिन कड़ाके की ठंड में भी आयोजित हुआ जनता दर्शन
01-Jan-2024 06:52 PM 5457
गोरखपुर 01 जनवरी (संवाददाता) नववर्ष के पहले दिन सोमवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नए साल के पहले दिन आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए जिसमें हीलाहवाली अक्षम्य होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^