नववर्ष की पूर्व संध्या पर कोविंद ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
31-Dec-2021 10:21 PM 7533
नयी दिल्ली 31 दिसंबर (AGENCY) राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “नव वर्ष 2022 के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। नए साल की नई सुबह हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और बंधुत्व की भावना का संचार करे। आइए हम अपने समाज और देश की प्रगति के नए संकल्प के साथ आगे बढें। नव वर्ष-2022 आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ और अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ सफलता और समृद्धि लाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^