नीट में हुई धांधली के विरोध में कांग्रेस का प्रदेश भर में प्रदर्शन
21-Jun-2024 09:02 PM 7338
भोपाल, 21 जून (संवाददाता) नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में आज राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में नीट परीक्षाओं में हो रही धांधली, भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में शैक्षणिक अनुशासन, शैक्षणिक परिसर की संस्कृति और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता पूरी तरह समाप्त हो गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना, व्यवसायिक परीक्षाओं के पेपर लीक होना भाजपा सरकार में आम बात हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^