नीतीश ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश साह को दी श्रद्धांजलि
04-May-2022 08:39 PM 1264
पटना 04 मई (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश साह को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कुमार ने बुधवार को चैंबर के पूर्व अध्यक्ष स्व. ओमप्रकाश साह की प्रथम पुण्यतिथि पर बिहारी जी मिल, मालसलामी, पटना सिटी स्थित आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। स्व. साह की पुण्य स्मृति में ‘मिशन आत्मनिर्भर’ के तहत मुख्यमंत्री ने रागिनी कुमारी, मंजू देवी, चंद्रप्रभा देवी, सरोजनी देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, अनु देवी, नीलम कुमारी, रानी देवी, नीतू देवी, नुरेसा खातून, रानी देवी, अरुण देवी, बेबी देवी, सामदेयी देवी एवं प्रमिला देवी को सिलाई मशीन प्रदान की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधायक नंदकिशोर यादव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, स्व. ओमप्रकाश साह के पुत्र गौरव साह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व. साह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^