नीतीश ने बिहार में वज्रपात से 10 लोगों की मौत पर जताया शोक
07-Jul-2024 11:59 PM 8445
पटना 07 जुलाई (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पिछले 24 घंटे में वज्रपात से नालन्दा में दो, वैशाली, भागलपुर, सहरसा, रोहतास, सारण, जमुई, भोजपुर एवं गोपालगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^