नीतीश ने जम्मू कश्मीर बस हादसे पर जताया दुख, बिहार के मृतकों के आश्रितों को दो लाख मुआवजे की घोषणा
30-May-2023 08:49 PM 4351
पटना, 30 मई (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर के झज्जर कोटली के पास हुए बस हादसे पर गहरा दुख किया और दुर्घटना में बिहार के मृतकों के आश्रितों को आज दो दो लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की घोषणा की। श्री कुमार ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को दो दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि जम्मू कश्मीर सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें। उन्होंने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^