नीतीश ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को अर्पित की श्रद्धांजलि
17-Feb-2022 06:47 PM 7517
पटना 17 फरवरी (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कुमार ने गुरुवार को यहां जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में श्री ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में दोनाें उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन, गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना भी आयोजित की गई। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कार्यक्रम के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बयान में पर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि ऐसे बयानों का कोई मतलब नहीं है। बिहार के लोगों की वहां बड़ी भूमिका है। बड़ी संख्या में लोग वहां रह रहे हैं और पंजाब की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आश्चर्य होता है कि इस तरह के बयान लोग कैसे देते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^