नीतीश ने जवान सुनील कुमार सिंह की शहादत पर जताया शोक
07-Jun-2025 10:21 PM 1140
पटना, 07 जून (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के दौरान घायल हुये बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह के शहीद होने पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने शनिवार को कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं। उन्होंने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^