नीतीश ने किया गृह और आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण, दिए निर्देश
14-May-2025 11:28 PM 4246
पटना, 14 मई (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटेल भवन पहुंचकर गृह विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया और दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए। श्री कुमार ने बुधवार काे गृह विभाग के कार्यालय में राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और कार्यों का कुशलता से निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों का पुलिस पर विश्वास है, इसलिए पुलिस को निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से काम करते हुए इस भरोसे पर खरा उतरना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^