नीतीश ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा के निधन पर जताया शोक
15-Jan-2024 10:46 PM 7763
पटना 15 जनवरी (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. मुनव्वर राणा मशहूर शायर और कवि थे। वे उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में लिखते थे। उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुनव्वर राणा के निधन से साहित्य जगत खासकर उर्दू साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^