नीतीश ने पौधारोपण कर वन महोत्सव का किया शुभारंभ
08-Jul-2024 08:45 PM 6468
पटना 08 जुलाई (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधारोपण कर आज राज्यस्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया। श्री कुमार ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री आवास, 01 अणे मार्ग में मालदाह आम के पौधा का रोपण कर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से पौधारोपण शुरू किया गया। उसके बाद वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर इसको और आगे बढ़ाया गया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस अभियान के तहत व्यक्ति विषेष को 05 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराये जाएंगे। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस. सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^