नीतीश ने पूर्व मंत्री सीताराम दास के निधन पर जताया शोक, कहा- राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
22-Apr-2022 09:57 PM 5755
पटना 22 अप्रैल (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री सीताराम दास के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि श्री दस एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। श्री दास का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^