नीतीश ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर जताया शोक
11-Aug-2024 08:24 PM 8889
पटना 11 अगस्त (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने रविवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनका निधन दुखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^