नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों को दी बधाई
14-Aug-2023 11:10 PM 6441
पटना 14 अगस्त (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुये कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर है। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सब को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है। उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^