नीतीश व नायडू भाजपा को समर्थन देने के फैसले पर पुनर्विचार करें: तिवारी
23-Dec-2024 12:35 AM 5622
पुणे 22 दिसंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह की डा. बीआर अंबेडकर के बारे में की गयी अपमानजक टिप्पणी को देखते हुए भाजपा नीत केन्द्र सरकार को समर्थन देने के अपने फैसले के बारे में पुनर्विचार करने का आग्रह किया। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा संविधान के निर्माता डा़ अंबेडकर का अपमान अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि डा़ अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को समानता एवं न्याय दिया ताकि उनके जीवन में सुधार हो सके। डा़ अंबेडकर का पूरे विश्व में सम्मान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^