मुंबई, 28 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने पुत्र रणबीर कपूर को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी है।रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन पार्टी के कुछ पल साझा किए। नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में टेबल पर दो बर्थडे केक नजर आ रहे हैं। एक केक पर आलिया के साथ रणबीर की शादी की तस्वीर है जबकि दूसरे पर हैप्पी बर्थडे राहा के पापा लिखा है।नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, मेरे सबसे खास के साथ जन्मदिन का जश्न। नीतू कपूर ने नीले सूट में मंच पर प्रदर्शन करते रणबीर की एक तस्वीर भी साझा की। कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो।...////...