नेहा राज और लवली काजल का भोजपुरी गाना 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला' रिलीज
14-Feb-2024 02:14 PM 6920
मुंबई, 14 फरवरी (संवाददाता) गायिका नेहा राज और अभिनेत्री लवली काजल का भोजपुरी गाना 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला' रिलीज हो गया है।भोजपुरी लोकगीत 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने में लवली काजल अपने पति पर प्यार जताते हुए बहुत प्यारी लग रही हैं। वह अपने हसबैंड को प्यार भरी नजाकत के साथ तारीफ करते हुए कह रही हैं कि...'भले सांवर बाड़ा नाही कम बाड़ा हो, खाके मम्मी के कसम हैंडसम बाड़ा हो, दिलवा में बोली के गोली दागेला, अरे गोली दागेला... राजा हो ब्लेजर में तू बेजोड़ लागेला, ब्लेजर में बेजोड़ तू लागेला...'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'ब्लेजर में बेजोड़ लागेला' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर नेहा राज हैं, जबकि अभिनेत्री लवली काजल है। इस गाने के गीतकार अर्जुन शर्मा है और संगीतकार रवि रॉज देवा है। वीडियो डायरेक्टर दिनेश कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी सोनू हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^