नेहरू-जिन्ना की महत्वाकांक्षा और तुष्टिकरण की नीति देश बंटवारे की जिम्मेदार:त्रिपाठी
14-Aug-2023 06:14 PM 8636
देवरिया,14 अगस्त(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने नेहरू और जिन्ना की महत्वाकांक्षा और तुष्टिकरण नीति को देश के बंटवारे का जिम्मेदार मानते हुए कहा कि भारत के विभाजन की पीड़ा को भुलाया नहीं जा सकता है। सोमवार को यहाँ अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डा. त्रिपाठी ने कहा कि भारत के विभाजन की पीड़ा को भुलाया नहीं जा सकता है।यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन था।यह दिन भारत के लोगों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है।हर भारतीय को इस दिन को याद रखना चाहिए।हम भारतीयों को इस दिन को याद रखने की जरूरत है, क्योंकि हमारी लाखों बहनें और भाई विस्थापित हो गए थे और कई लोगों ने बेवजह नफरत के कारण अपनी जान गंवा दी थी और उन्हें विभाजन के दौरान यातना-पूर्ण व्यवहार और हिंसा का सामना करना पड़ा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^