नेहरू की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में कमलनाथ की कड़ी कार्रवाई की मांग
25-May-2022 09:36 PM 6374
भोपाल, 25 मई (AGENCY) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सतना जिले में पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में सरकार से जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि सतना ज़िले में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की जाँच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और प्रतिमा की सुरक्षा की व्यवस्था हो। सतना में आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^