नेपाल भूस्खलन: बचावकर्मियों ने 11 शव बरामद किये
15-Jul-2024 01:27 PM 1838
काठमांडू 15 जुलाई (संवाददाता) नेपाल में हाल ही में मूसलाधार वर्षा के कारण हुये भूस्खलन में दो यात्री बसों के त्रिशूली नदी में बह जाने के बाद लापता करीब 62 यात्रियों में से 11 के शव बरामद किये गये हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गत शुक्रवार की सुबह नारायणघाट-मुगलिंग सड़क खंड पर सिमलताल के पास भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गई दो बसों के लापता 62 यात्रियों की तलाश और बचाव अभियान आज भी जारी रहा। भारी बारिश के कारण नेपाल में कई जगहों पर भारी भूस्खलन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^