नेपाल के पूर्व कप्तान पारस खडका ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
03-Aug-2021 10:29 PM 8058
काठमांडू, 03 अगस्त (AGENCY) नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं ऑलराउंडर पारस खडका ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 34 वर्षीय पारस ने नेपाल के लिए 10 एकदिवसीय और 33 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1114 रन बनाए हैं। इसमें सात बार पचास से अधिक स्कोर शामिल हैं। उनके नाम 17 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी हैं। उन्होंने 2004, 2006 और 2008 में तीन अंडर-19 विश्व कप में नेपाल का प्रतिनिधित्व किया, जिसके बाद 2009 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^