नेपाल में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके
19-Oct-2022 04:34 PM 5884
काठमांडू 19 अक्टूबर(संवाददाता) नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में बुधवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के प्रमुख लोक बिजय अधिकारी के अनुसार आज अपराह्न दोपहर करीब तीन बजकर आठ मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 आंकी गयी। डॉ. अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक-तिब्बत सीमा के पास था। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके काठमांडू और उसके आसपास के जिलों में महसूस किए गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^