निकहत जरीन को मुक्केबाजी में मिला कांस्य
01-Oct-2023 06:50 PM 2230
हांगझोउ 01 अक्टूबर (संवाददाता) दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन को रविवार को एशियाई खेलों के मुक्केबाजी मुकाबले के सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत को महिलाओं की 50 किलोग्राम मुक्केबाजी के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की चुथामात रक्सत के खिलाफ 3-2 से हार के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^