निखिल कामथ ने आदित्य नारायण के साथ सिंघानिया वर्सेज सिंघानिया में 'आवारगी' गीत गाया
05-Jul-2024 03:16 PM 4637
मुंबई, 05 जुलाई (संवाददाता) संगीतकार निखिल कामथ ने आदित्य नारायण के साथ सिंघानिया वर्सेज सिंघानिया के लिये आवारगी गीत गाया।प्रसिद्ध संगीतकार निखिल कामथ ने एक बार फिर बहुमुखी गायक आदित्य नारायण के साथ मिलकर लोकप्रिय वेब सीरीज सिंघानिया वर्सेज सिंघानिया" में भावपूर्ण ट्रैक 'आवारगी' गाया है। सोनी लिव पर सबसे बड़ी हिट में से एक यह सीरीज अनुष्का (जेनिफर विंगेट) और विराट (करण वाही) के बीच जटिल संबंधों को दर्शाती है।निखिल कामथ ने आदित्य नारायण के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, जब आदित्य रिकॉर्डिंग के लिए आए, तो वे पूरी तरह से तैयार थे। उन्होंने गाने में हर भाव को सही तरीके से पेश किया। उन्होंने गाने के साथ शानदार काम किया। वे बहुत ही केंद्रित और प्रतिबद्ध पेशेवर हैं। वे बेहद बहुमुखी गायक हैं। जब वे बच्चे थे, तो वे चीजों को जल्दी समझ लेते थे। आज भी, उनमें वह गुण है। आकाश और स्मिता घोष सहित सोनी लिव की पूरी टीम को अंतिम ट्रैक बहुत पसंद आया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^