निर्माता अश्विन महाराज का शिव तांडव गाना रिलीज
25-Jun-2024 03:16 PM 7702
मुंबई, 25 जून (संवाददाता) निर्माता अश्विन महाराज का शिव तांडव गाना रिलीज हो गया है।निर्माता अश्विन महाराज हमेशा से म्यूजिक के क्षेत्र में कुछ न कुछ नया करने में सफल रहे हैं और अब वे सभी शिव भक्तों के लिए शिव तांडवम लेकर आये हैं।इस शिव तांडव को मुस्कान गौतम ने स्वरबद्ध किया है और सतीश त्रिपाठी ने इसका म्यूजिक दिया है।महाराजा म्यूजिक लेबल के अंतर्गत बनाया गया यह शिव स्त्रोत ,रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लिखा था । 29 मिनट 53 सेकंड का यह शिव तांडव अब अश्विन महाराज के यूटयूब चैनल पर उपलब्ध है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^