निर्माता प्रदीप सिंह की नयी पारिवारिक फिल्म झगड़ा गोतिन गोतिन के का ट्रेलर रिलीज़
03-Sep-2024 02:25 PM 3730
मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता )वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, और प्रतीक सिंह की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म झगड़ा गोतिन गोतिन के का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।झगड़ा गोतिन गोतिन के का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला का ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार गौरव झा, रितु सिंह, जय यादव, शालू सिंह, रितेश उपाध्याय, अपर्णा मलिक, कंचन मिश्रा, जे। नीलम, रिंकू आयुषी, और अशोक गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।फिल्म झगड़ा गोतिन गोतिन के को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक विशेष तोहफा है। प्रदीप सिंह ने कहा, हमने इस फिल्म को पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन के रूप में तैयार किया है, जिसमें हर आयु वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है। फिल्म की कहानी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो दर्शकों को न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक संदेश भी देगी। हमारी टीम ने फिल्म की गुणवत्ता और सामग्री पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि दर्शकों को एक उच्चस्तरीय सिनेमा अनुभव मिल सके। हमें पूरा विश्वास है कि 'झगड़ा गोतिन गोतिन के' दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाएगी।प्रदीप सिंह ने कहा कि इस फिल्म में कलाकारों की अदाकारी और कहानी के मोड़ दर्शकों को बांधे रखेंगे और यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है और इसकी पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है। मुन्ना दुबे के संगीत और अरविंद तिवारी के गीतों ने फिल्म को एक खास भोजपुरी तड़का दिया है। मनोज कुमार सिंह द्वारा की गई छायांकन और धरम सोनी के संकलन ने फिल्म की गुणवत्ता को और निखारा है। पूरी टीम ने इसे एक यादगार अनुभव बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। कानू मुखर्जी के नृत्य निर्देशन और रणधीर एन दास की कला निर्देशन ने फिल्म के दृश्य प्रभाव को बेहतरीन बनाया है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन बॉलीवुड उमंग द्वारा किया गया है और इसके डी.आई. कलरिस्ट धरम सोनी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^