निसान और अक्षय पात्र फाउंडेशन ने दिल्ली में उपलब्ध कराई 50 लाख से ज्यादा मील
25-Jan-2024 06:40 PM 8795
नयी दिल्ली 25 जनवरी (संवाददाता) निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) और गैर-लाभकारी संगठन द अक्षय पात्र फाउंडेशन (टीएपीएफ) की साझेदारी में दिल्ली में स्कूली बच्चों को 50 लाख मील उपलब्ध कराये गये हैं। कंपनी ने आज यहां कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की भोजन एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों जनवरी 2023 से साथ काम कर रहे हैं। निसान मोटर इंडिया और अक्षय पात्र फाउंडेशन की यह पहल मजबूत एवं शिक्षित पीढ़ी को बढ़ावा देते हुए देश के लिए स्वस्थ भविष्य के निर्माण की दोनों की साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^