निसंका का नाबाद दोहरा शतक, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दिया 382 रनों का लक्ष्य
09-Feb-2024 09:35 PM 4775
पल्लेकेले 09 फरवरी (संवाददाता) पथुम निसंका के तूफानी दोहरे शतक और अविष्का फर्नांडो की 88 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मैच में अफगानिस्तान को जीत के लिए 382 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पथुम निसंका और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए रिकार्ड 182 रनों की साझेदारी की। निसंका ने तूफानी अंदाज में 138 गेंदों में 19 चौके और आठ छक्को की मदद से नाबाद 210 रन बनाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^