निशुल्क सुविधाओं को हतोत्साहित किया जाना चाहिए: वेंकैया
23-Apr-2024 06:37 PM 2055
नई दिल्ली 23 अप्रैल (संवाददाता) पूर्व उपराष्ट्रपति एवं वेंकैया नायडू ने कहा है कि दल बदल कानून को सख्त बनाया जाना चाहिए और निशुल्क सुविधाओं को हतोत्साहित किया जाना चाहिए। श्री नायडू ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में नैतिकता का महत्व घट रहा है।यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को चुनावी वादों के दौरान निशुल्क सुविधा और वस्तुएं देने के वादों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक दल निशुल्क सुविधा और वस्तु देने का वादा करें तो उन्हें उसे जुटाने के संसाधनों का ब्यौरा भी देना चाहिए। उन्होंने कहा,"आम जनता को भी नेताओं से यह सवाल करने चाहिए कि इसके लिए संसाधन कहां से आएंगे ?" यह कार्यक्रम श्री नायडू को पद विभूषण सम्मान से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में किया आयोजित गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^