निवेश के लिए ‘उत्तम’ है उत्तर प्रदेश: जी किशन रेड्डी
10-Feb-2023 09:16 PM 8894
लखनऊ, 10 फरवरी (संवाददाता) केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और कल्याणकारी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश आज निवेश के लिए ‘उत्तम प्रदेश’ बन गया है। उन्होंने निवेशकों से आग्रह किया कि वे अपार संभावनाओं और महत्वाकांक्षा वाले इस राज्य के विकास में अपना योगदान दें। जीआईएस-23 में पर्यटन पर आयोजित सत्र में केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा “ यूपी आने वाले दिनों में दुनिया में निवेश के लिए सबसे अच्छा राज्य होगा। यूपी सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों को मैं सलाम करता हूं और इस सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई देता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^