निवेशकों के डूबे 3.87 लाख करोड़ से अधिक
22-Feb-2023 08:44 PM 1642
मुंबई 22 फरवरी (संवाददाता) दुनिया के केंद्रीय बैंकों के आगे भी ब्याज दर बढ़ोतरी किये जाने की आशंका से शेयर बाजार में डेढ़ फीसदी की गिरावट से मचे कोहराम में आज निवेशकों के 3.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 927.74 अंक यानी 1.53 प्रतिशत का गोता लगाकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59744.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 272.40 अंक अर्थात 1.53 प्रतिशत लुढ़ककर 17554.30 अंक पर रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^