21-Jul-2025 09:59 PM
1729
जयपुर, 21 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्रीराम कलपाती राजेन्द्रन ने सोमवार को यहां पद की शपथ ली।
राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में अपराह्न चार बजे न्यायमूर्ति राजेन्द्रन को शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति राजेन्द्रन ने अंग्रेजी में शपथ ली।
समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यपाल से न्यायमूर्ति राजेन्द्रन को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेमचंद बैरवा और मंत्रिमण्डल के कई सदस्य, जनप्रतिनिधि, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायमूर्ति राजेन्द्रन के परिजन मौजूद थे। न्यायमूर्ति राजेन्द्रन ने न्यायमूर्ति एम एम श्रीवास्तव का स्थान लिया हैं। वह मद्रास उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आये हैं जबकि न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया हैं।
न्यायमूर्ति राजेन्द्रन ने शपथ लेने से पहले सुबह श्री बागडे से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी।...////...