न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत को दिया 260 रनों का लक्ष्य
27-Oct-2024 06:14 PM 6335
अहमदाबाद 27 अक्टूबर (संवाददाता) कप्तान सोफी डिवाइन (79) और सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (58) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 260 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सूजी बेट्स जॉर्जिया पलिमर की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 16वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने जॉर्जिया पलिमर (41) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद प्रिया मिश्रा ने अपने पर्दापण मैच में लौरेन डाउन (तीन) को रनआउट किया। 27वें ओवर में राधा यादव ने सूजी बेट्स (58) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान सोफी डिवाइन ने एक छक्का और सात चौके लगाते हुए (79) रनों की पारी खेली। मैडी ग्रीन ने 42 गेंदों में 41 रन बनाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^