न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान में चार की मौत, आपातकाल की घोषणा
15-Feb-2023 02:18 PM 8735
वेलिंगटन, 15 फरवरी (संवाददाता) न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान गेब्रियल से अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 10,500 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। देश में आपातकाल की घोषणा की गई है। न्यूजीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकनल्टी ने बुधवार को कहा कि तूफान प्रभावित क्षेत्रों से चार अन्य शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात गेब्रियल से अभी तक चार लोगों की जान जा चुकी है और 10,500 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। तूफान में फंसे जीवित लोगों को सैन्य हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^