न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमण के 5,630 नये मामले
21-Jun-2022 06:34 PM 2221
नयी दिल्ली, 21 जून (AGENCY) न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,630 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी दौरान 17 मौतें भी हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार यह जानकारी दी। मंत्रालय के कहा, संक्रमण के नये मामलों में से 1,663 मामले देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड से आये हैं। इसके अलावा, न्यूजीलैंड के सीमा से भी महामारी के 65 नये मामलों ने दस्तक दी है। वर्तमान में, 362 मरीजों का देश के विभिन्न अस्पातालों में इलाज चल रहा है, जिनमें से चार मरीजों को गहन चिकित्सा विभाग में रखा गया है। न्यूजीलैंड में साल 2020 से कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद से अब तक कुल 1,276,604 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^