न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य
21-Oct-2024 12:09 AM 6419
दुबई 20 अक्टूबर (संवाददाता) एमेलिया केर (43) और ब्रूक हैलिडे (38) की शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने रविवार को खेले गये महिला टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में जॉर्जिया पिलमर (9) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी एमेलिया केर ने सूजी बेट्स के साथ पारी को संभाला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^