न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रनों से हराया
12-Jan-2024 08:11 PM 3734
ऑकलैंड,12 जनवरी (संवाददाता) केन विलियमसन के 57 रन और डेरिल मिचेल के 61 रनों अर्धशतकीय पारियों और उसके बाद टिम साउदी के चार विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में शुक्रवार को पाकिस्तान को 46 रन से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान ने आज यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में डेवन कॉन्वे शून्य का विकेट गंवा दिया। इसके बाद फिन ऐलन और कप्तान केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट पर 49 रनों की साझेदारी की। पांचवें ओवर में फिन ऐलन के रूप में न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। ऐलन तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 15 गेंदों में 34 रन बनाये। इसके बाद 12वें ओवर में केन विलियमसन भी 57 रन बनाकर आउट हो गये। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डेरिल मिचेल ने चार चौके और चार छक्कों की मदद से 27 गेंदों में 61 ठोक डाले। ग्लेन फ़िलिप्स 19 रन, मार्क चैपमैन 26 रन और ऐडम मिलन 10 रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^