न्यूनतम पारिश्रमिक 26 हजार रुपए प्रतिमाह करे सरकार : सीटू
08-May-2025 07:59 PM 5254
चंडीगढ़, 08 मई (संवाददाता) सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने गुरुवार को मांग की कि हरियाणा में न्यूनतम पारिश्रमिक 26 हजार रुपये प्रति माह किया जाए। यह मांग सीटू प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा और महासचिव जय भगवान ने हरियाणा सरकार के श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन के सवाल पर बुलाई गई केंद्रीय श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में रखी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा ने की। बैठक में सरकार की ओर से संयुक्त श्रम आयुक्त परमजीत ढुल, उप श्रम आयुक्त भगत प्रताप सिंह, अजयपाल डूडी ने भी हिस्सा लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^