ओडिशा महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रीय खेल में जीता स्वर्ण पदक
06-Nov-2023 12:47 PM 6763
पणजी, 06 नवंबर (संवाददाता) ओडिशा की महिला फुटबॉल टीम ने 37वें राष्ट्रीय खेल में मणिपुर को टाई-ब्रेकर में 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। गोवा के तिलक मैदान में रविवार को खेले गये मुकाबले में निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी रहने पर टाई ब्रेकर लागू किया गया। पेनल्टी शूटआउट में ओडिशा ने शक्तिशाली मणिपुर के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की। यह दूसरी बार है जब ओडिशा ने राष्ट्रीय खेलों में महिला फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^