14-Sep-2024 06:25 PM
7256
जालंधर, 13 सितंबर (संवाददाता) हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव हॉकी, हॉकी आंध्र प्रदेश, हॉकी कर्नाटक और हॉकी बंगाल ने 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष चैंपियनशिप 2024 के पांचवें दिन अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। दिन के अंतिम मैच में तमिलनाडु का मुकाबला हॉकी झारखंड से ड्रा रहा।
दिन के पहले मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी अरुणाचल को 8-0 से हराया। प्रताप टोप्पो (8', 54') और दीपक प्रधान (37', 38') ने दो-दो गोल किए जबकि विसन ज़ाक्सा (18'), करण लाकड़ा (23'), प्रेमदयाल गिरी (32') और देवनाथ नानवर (47') ) ने भी एक गोल करके हॉकी अरुणाचल को जीत से दूर कर दिया।...////...