ओडिशा नेवल टाटा हॉकी और सेल हॉकी अकादमी फाइनल में पहुंची
29-Nov-2023 08:01 PM 2401
कोविलपट्टी, 29 नवंबर (संवाददाता) ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर और सेल हॉकी अकादमी जूनियर वर्ग में आज अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। पहली हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2023 के 10वें दिन जोन- बी मुकाबले के जूनियर पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने बरार हॉकी अकादमी (विदर्भ) अमरावती को 12-0 से हराया। सुरेश शर्मा अधिकारीमयुम ने 5वें, 23वें, 50वें, 59वें मिनट में गोल किये। जबकि मुंडा सतीश ने 22वें, 26वें , 53वें मिनट में और इरेंगबम रोहित सिंह ने 17वें, 28वें, 35वें मिनट में गोल किये। इसके अलावा हरीश सिंह लीतानथेम ने 27वें और सिलहेइबा लिशम ने 38वें मिनट में ने एक-एक गोल कर बरार हॉकी अकादमी (विदर्भ) अमरावती पर 12-0 से जीत दर्ज करते हुए टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^