ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने आसान जीत दर्ज की
23-Nov-2023 08:45 PM 6365
कोविलपट्टी, 23 नवंबर (संवाददाता) ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर और हुबली हॉकी अकादमी ने गुरुवार को अपने-अपने जूनियर वर्ग के मुकाबलों में जीत दर्ज की। दिन के पहले जूनियर वर्ग के मुकाबले में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी को 6-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से रोहित सिंह इरेंगबाम ने पांचवें, 38वें मिनट में, जबकि विल्सन ज़ाक्सा ने 17 वें, सुरेश शर्मा अधिकारीमयुम ने 30 वें, अभिषेक टोपनो ने 41 वें, और सतीश मुंडा ने 42वें मिनट गोल किए। अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी टीम का कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^