ओडिशा विस में दास की हत्याकांड को लेकर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
22-Feb-2023 09:56 PM 1945
भुवनेश्वर, 22 फरवरी (संवाददाता) ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नाराज सदस्यों के बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हत्या को लेकर विधानसभा में हुए हंगामे के कारण लगातार दूसरे दिन भी काम काज नहीं हो सका और अध्यक्ष को कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। अध्यक्ष बी के अरुख ने आज सुबह 1030 बजे जैसे ही सदन में प्रश्नकाल शुरू किया भाजपा और कांग्रेस के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर सदन के बीच में आकर नारेबाजी करने लगे। बार-बार आग्रह के बाद सदस्यों के शांत नहीं होने पर अध्यक्ष को कार्यवाही 1130 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^