ओलंपिक में जीत के साथ श्रीजेश ने लिया संन्यास
08-Aug-2024 08:36 PM 8962
पेरिस 08 अगस्त (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश गुरुवार को स्पेन पर मिली 2-1 की जीत के बाद संन्यास ले लिया है। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में आज स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता है। यह लगातार दूसरी बार भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। पुरुष हॉकी में उनका 13वां ओलंपिक पदक है। म्यूनिख 1972 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने लगातार दो ओलंपिकों में पदक जीते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^