ओलंपिक समापन समारोह से लौटे हॉकी टीम के सदस्यों का हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत
13-Aug-2024 09:03 PM 1696
नयी दिल्ली 13 अगस्त (संवाददाता) पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने के बाद लौटे भारतीय हॉकी टीम के दूसरे बैच के सदस्यों का दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान हवाई अड्डे पर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशंसकों ने ढोल-नागाडों साथ भारतीय हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत किया। ढोल-नागाड़ों की धुन पर खिलाड़ी भी नाचते हुए नजर आये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^