ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश
12-Oct-2022 11:05 PM 8786
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (संवाददाता) दिल्ली की एक अदालत ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने और आपराधिक साजिश सहित अन्य धाराओं के आरोप तय करने का आदेश दिया। अदालत ने आरोप तय करने के लिए 15 अक्टूबर तारीख तय की है। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने कहा, “ चार और पांच मई 2021 की दरम्यानी रात को जो घटना हुयी उससे संबंधित बयानों और परिस्थितियों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने हैं। इनमे पहलवान सुशील कुमार के अलावा 17 आरोपी और है। इन पर विभिन्न धाराओं के तहत सागर धनखड़ की हत्या का आरोप लगाने है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^