ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने कंगारुओं पर शिकंजा कसा
21-Jul-2023 11:40 PM 4247
मैनचेस्टर, 21 जुलाई (संवाददाता) इंग्लैंड ने ज़ैक क्रॉली (189) की अगुवाई में बल्लेबाज़ों के ताबड़तोड़ प्रदर्शन के बाद मार्क वुड (17/3) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज़ टेस्ट के तीसरे दिन का मज़बूत अंत किया। पहली पारी में 275 रन की बढ़त बनाने के बाद इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट 113 रन पर गिरा दिये। ऑस्ट्रेलिया अब भी 162 रन से पीछे है। मार्नस लाबुशेन 44 रन बनाकर जबकि मिचेल मार्श एक रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^